Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Clashes between two groups while chadar offered at mazar in mainpuri

मजार पर चादर चढ़ाने के दौरान फूटे सिर: दो पक्षों में हुई मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे; तीन घायल

Mon, 16 Nov 2026 04:14 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 16 Nov 2026 04:14 PM IST
सार

पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मारपीट के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Clashes between two groups while chadar offered at mazar in mainpuri
मजार पर चादर चढ़ाने के दाैरान दो पक्षों में हुई मारपीट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी में लालो भैया की मजार पर सोमवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्ष इबादत और चादर चढ़ाने पहुंचे थे। झगड़े में तीन लोग घायल हुए, जिनमें दो के सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


हाथरस जिले के थाना सैफऊ क्षेत्र के मानिकपुर गांव के शाहरुख खां, पिता दिलदार खां, परिवार के साथ मजार पर पहुंचे थे। इसी दौरान उनके भाई की पत्नी सबीना बेगम नल से पानी भर रही थीं। आरोप है कि आगरा जिले के भंडारगढ़ी गांव के हनीफ, इरफान और रेहान ने उनसे अभद्रता की। विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


शाहरुख के मुताबिक, हमले में परिवार के दो लोगों के सिर में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे फैजल खां के साथ भी मारपीट हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मारपीट के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। किशनी थाने के प्रभारी निरीक्षक गगन गौड़ ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed