सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Current will increase in 151 transformers, shock of power cuts will be removed

Mainpuri News: 151 ट्रांसफाॅर्मरों में बढ़ेगा करंट, कटौती के झटके होंगे दूर

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Current will increase in 151 transformers, shock of power cuts will be removed
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में ओवर लोड और फॉल्ट की समस्याएं विद्युत निगम के लिए चुनौती बन रही हैं। निगम ने इन समस्याओं के निराकरण के लिए 151 ट्रांसफाॅर्मरों में करंट की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसकी मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि जून के अंत तक इन ट्रांसफाॅर्मरों को स्थापित करने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इससे लोगों को कटौती के झटकों से निजात मिलेगी।




अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से तीन महीने पहले जिले में सर्वे कराया गया था। इस दौरान 151 स्थानों पर ट्रांसफाॅर्मरों में ओवर लोड की समस्या पाई गई। उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार इन ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था। शासन की ओर से संबंधित ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव पास कर दिया गया है। ट्रांसफाॅर्मरों की स्थापना के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। जल्द ही क्षमता वृद्धि वाले ट्रांसफाॅर्मरों की स्थापना कर लोगों को बिजली कटौती की समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो उपकेंद्रों पर पर पॉवर ट्रांसफाॅर्मर भी बढ़ाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त कुछ जरूरत वाले स्थानों पर एक ट्रांसफाॅर्मर के साथ एडिशनल ट्रांसफाॅर्मर भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कुछ क्षेत्रों में कनेक्शन की संख्या बढ़ने के साथ ही उपभोक्ताओं का भार भी बढ़ा है। ऐसे क्षेत्रों में अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर स्थापित कर बिना किसी रुकावट के बिजली आपूर्ति कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos




दो पावर ट्रांसफाॅर्मर भी बढ़ाए जाएंगे



विद्युत निगम के विद्युत वितरण खंड भोगांव में पांच एमवीए का पॉवर ट्रांसफाॅर्मर बढ़ाने का प्रस्ताव पास हुआ है। इसके साथ ही शहर के देवी रोड श्मशान घाट उपकेंद्र पर भी पांच एमवीए एक अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर स्थापित कराने का प्रस्ताव पास किया गया है। इसके साथ ही 100 केवीए और 250 केवीए के दो अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगाने का भी प्रस्ताव पास किया है।
विद्युत निगम ने गली मोहल्लों में लोड कम करने के लिए छह स्थानों पर 25 केवीए, सात स्थानों पर 63 केवीए, 18 स्थानों पर 100 केवीए और चार स्थानों पर 250 केवीए के अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर स्थापित करने का निर्णय लिया है।



ट्रांसफाॅर्मर संख्या - क्षमता वृद्धि



10 केवीए 2 ट्रांसफाॅर्मर - 25 केवीए



16 केवीए 2 ट्रांसफाॅर्मर - 25 केवीए



25 केवीए 54 ट्रांसफाॅर्मर- 63 केवीए



63 केवीए 46 ट्रांसफाॅर्मर- 100 केवीए



100 केवीए 47 ट्रांसफाॅर्मर- 250 केवीए



35 अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर भी होंगे स्थापित



विभाग का प्रयास है कि उपभोक्ताओं को उनके कनेक्शन की क्षमता के अनुसार बिजली आपूर्ति प्रदान की जाए। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही जिले में 151 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि के साथ स्थापना की जाएगी। -मुकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed