{"_id":"69d6579901936034df0036f7","slug":"farmer-beaten-to-death-with-sticks-2026-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: किसान की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, पत्नी और बेटा हुए घायल; हमलावरों ने इसलिए ली बेरहमी से जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: किसान की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, पत्नी और बेटा हुए घायल; हमलावरों ने इसलिए ली बेरहमी से जान
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 08 Apr 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
सार
हमले में घायल किसान को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने वृद्ध जसकरन को मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
किसान का फाइल फाैटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र के गांव दुधौना में मंगलवार शाम घर में घुसे हमलावरों ने किसान और पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, वृद्ध किसान के सिर में लाठी मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले में पत्नी और पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा, घायलों का मेडिकल कराया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
गांव दुधौना के रहने वाले 65 वर्षीय जसकरन सिंह का मंगलवार सुबह गांव के रहने वाले सुनील कुमार से पिकअप निकालने को लेकर विवाद हो गया था। कुछ लोगों ने विवाद शांत करा दिया, जिसके बाद जसकरन घर चले गए थे। शाम करीब छह बजे सुनील कुमार अपनी पत्नी रेखा देवी और जितेंद्र कुमार किसान के घर में घुस आए। घर में मौजूद जसकरन और पत्नी राजबेटी को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर पुत्र विमल कुमार बचाने के लिए आया तो उसे भी पीटा गया।
Trending Videos

इस बीच सुनील ने जसकरन के सिर में लाठी से वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों को एकत्रित होता देख हमलावर वहां से भाग गए। परिजन किसान को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने वृद्ध जसकरन को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष आशीष दुबे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, शव को मोर्चरी में रखवाया। बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
जसकरन ने खरीदी थी पिकअप, इसी बात की थी जलन
वृद्ध जसकरन की हत्या के पीछे वाहन की रंजिश बताई जा रही है। मृतक के पुत्र विमल ने बताया कि कुछ समय पहले पिता ने एक पिकअप खरीदी थी, सुनील पर पहले से ही गाड़ी थी, बस गाड़ी खरीदने के बाद से ही सुनील, मेरे पिता और उनके परिवार से जलन मानने लगा था। मंगलवार शाम को भी पिता जब एक दावत कार्यक्रम में गए थे। वहां भी झगड़ा करने लगा इसके बाद पिता घर लौट आए थे।
ये भी पढ़ें-हत्यारी मां: तीन साल की बेटी को मार डाला, नाली में फेंकी लाश; पिता ने बताई मासूम के कत्ल की चौंकाने वाली वजह