सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Five kilowatts of electricity was being stolen via an additional cable.

Mainpuri News: अतिरिक्त केबल हो रही थी पांच किलोवाट बिजली चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 16 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Five kilowatts of electricity was being stolen via an additional cable.
बरनाहल। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मैनपुरी की विजिलेंस टीम ने पुलिस महानिदेशक (सतर्कता) मुख्यालय लखनऊ एवं पुलिस अधीक्षक (उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड) लखनऊ के दिशा-निर्देशों पर मंगलवार को बरनाहल विकास खंड के गांव प्रहलादपुर में छापा मारा। यहां विजिलेंस टीम ने एक उपभोक्ता को बड़े पैमाने पर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम कार्रवाई के दौरान गांव प्रहलादपुर पहुंची। उपभोक्ता रामप्रताप के परिसर पर बिजली जांच की गई। जांच में स्वीकृत संयोजन (सैंक्शन कनेक्शन) की इनकमिंग सर्विस केबल को मीटर से पहले चेक करने पर सही पाई गई। हालांकि, परिसर के पास लगे एलटी पोल से दो कोर की अतिरिक्त केबल को अवैध रूप से जोड़कर घरेलू उपयोग के लिए सीधे बिजली की चोरी की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान रतन सिंह, अनिल कुमार, प्रेमचंद्र, श्याम कुमार, विपिन कुमार, ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed