सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Hot ghee spills on two-year-old child; child scalded.

Mainpuri News: दो वर्षीय बच्चे के ऊपर गिरा गर्म घी, झुलसा

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 16 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hot ghee spills on two-year-old child; child scalded.
मैनपुरी। बेवर क्षेत्र के गांव सराय मद्दू में घर में खेल रहे दो वर्षीय बच्चे पर कढ़ाही में रखा गर्म घी गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। बालक को जिला अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र के गांव सराय मद्दू निवासी शेर सिंह की पत्नी मंगलवार की सुबह रसोई में घी गर्म करने के साथ अन्य काम कर रही थीं। पिता खेत पर काम करने गया था। उनका दो वर्षीय पुत्र निशांत अन्य बच्चों के साथ आंगन में खेल रहा था। सुबह करीब साढ़े 10 बजे खेलते-खेलते निशांत रसोई में पहुंच गया।
विज्ञापन

यहां खेलते समय किसी प्रकार से कढ़ाही में रखा गर्म घी निशांत के ऊपर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन मौके की ओर दौड़े। आनन फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां गंभीर हालत देखते हुए निशांत को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed