{"_id":"6229ebae31dba71a5416fefe","slug":"mainpuri-election-result-2022-mainpuri-vidhan-sabha-chunav-vote-counting-live-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri Election Result 2022: करहल से सपा अध्यक्ष अखिलेश ने जीते, देखें जिले की बाकी सीटों का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri Election Result 2022: करहल से सपा अध्यक्ष अखिलेश ने जीते, देखें जिले की बाकी सीटों का परिणाम
Thu, 10 Mar 2022 05:44 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 10 Mar 2022 05:44 PM IST
सार
मैनपुरी सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह भदौरिया ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल 99,445 वोट मिले। वहीं सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव राजू को 92,181 वोट मिले। 7264 वोट से जयवीर सिंह ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
मतगणना जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सात चरणों में संपन्न हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम गुरुवार को घोषित हो रहे हैं। सुबह आठ बजे से ही मतगणना जारी है। प्रदेश के मैनपुरी जिले में चार विधानसभा सीटें हैं, जिनमें मैनपुरी, भोगांव, किसनी और करहल शामिल हैं। यहां 20 फरवरी को मतदान संपन्न हुए थे। जिसे की करहल सीट काफी चर्चा में है क्योंकि यहां से समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को भाजपा के एसपी सिंह बघेल टक्कर दे रहे हैं। वहीं जानकारों का मानना है कि यह सपा का गढ़ है।
विज्ञापन
मैनपुरी सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह भदौरिया ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल 99,445 वोट मिले। वहीं सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव राजू को 92,181 वोट मिले। 7264 वोट से जयवीर सिंह ने जीत दर्ज की। वहीं मैनपुरी के किसनी में 27 राउंड हो गए हैं। सपा के बृजेश कठेरिया को 8,64,804 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर भाजपा के डॉ. प्रिय रंजन आशू दिवाकर 72,359 वोट मिले हैं। यहां सपा की जीत मानी जा रही है।
विज्ञापन
भोगांव सीट से कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री की लगभग 3800 वोटों से जीत तय है। दूसरे नंबर पर आलोक शाक्य हैं। अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। बता करें हॉट सीट करहल की तो वहां काउंटिंग पूरी हो चुकी है। अखिलेश यादव यहां से 66,782 वोटों से जीते गए हैं।
विज्ञापन
करहल सीट का आंकड़ा
अखिलेश यादव- 1,47,237
प्रो. एसपी सिंह बघेल- 80,455
कुलदीप नरायन बसपा- 15,643
अखिलेश जीते- 66,782