फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mainpuri  pilgrims pickup collided with truck on kmp expressway in palwal six died

पलवल हादसा: ट्रक में घुसी पिकअप, छह लोगों की माैत और 14 घायल; तीर्थ यात्रा पर निकले थे मैनपुरी के श्रद्धालु

Tue, 01 Sep 2026 12:44 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Tue, 01 Sep 2026 12:44 PM IST
सार

मैनपुरी के श्रद्धालु राजस्थान के खाटू श्याम और बालाजी के दर्शन करने के बाद सभी मथुरा के वृंदावन दर्शन को जा रहे थे। मंगलवार सुबह पिकअप हरियाणा के पलवल जिले की सीमा में केएमपी एक्सप्रेसवे पहुंची, तभी पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में छह लोगों की माैत हो गई। 

विज्ञापन
Mainpuri  pilgrims pickup collided with truck on kmp expressway in palwal six died
मैनपुरी के गांव में मचा कोहराम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पलवल जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। सभी यूपी के मैनपुरी जिले के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही गांवों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


विज्ञापन


रक्षाबंधन के बाद मैनपुरी किशनी थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर मुगरिया, मकोया, चांदा सहित कई अन्य गांव के करीब 21 ग्रामीण तीर्थ यात्रा पर पिकअप से निकले थे। सोमवार शाम राजस्थान के खाटू श्याम और बालाजी के दर्शन करने के बाद सभी मथुरा के वृंदावन दर्शन को जा रहे थे। मंगलवार सुबह पिकअप हरियाणा के पलवल जिले की सीमा में केएमपी एक्सप्रेसवे पहुंची, तभी पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में कस्बा किशनी के अलग अलग गांव के रहने वाले विजय सिंह, राजकुमार, रेशमा देवी, कमला देवी, सुधा और महेश की मौत हो गई। हादसे में सुनील, श्वेता यादव, बीरेश, उमेद, विनोद कुमार, सरला, रूबी, रामसेवक, रवि, वाणी, वीनू, तन्नू, रेखा और गोरा देवी सहित 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक व घायलों के परिजन पलवल के लिए रवाना हो गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed