{"_id":"6a963afd19cc22d9130ef3bc","slug":"nine-lapke-caught-near-taj-mahal-who-were-cheating-tourists-in-agra-2026-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पर्यटकों को देखते ही बाज की तरह टूट पड़ते हैं लपके, ताज के पास से नौ लपके गिरफ्तार; इनसे रहें सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पर्यटकों को देखते ही बाज की तरह टूट पड़ते हैं लपके, ताज के पास से नौ लपके गिरफ्तार; इनसे रहें सावधान
Tue, 01 Sep 2026 08:09 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 01 Sep 2026 08:09 AM IST
सार
ताजमहल के आसपास पर्यटकों को घेरकर होटल, गाइड और ताजमहल घुमाने की सेवाएं देने के नाम पर परेशान करने वाले नौ लपकों को पर्यटन पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
गिरफ्तार लपके
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजमहल के आसपास पर्यटकों को घेरकर परेशान करने वाले नौ लपकों को पर्यटन पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान ताज पर अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन
एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि आरोपी पर्यटकों को ताजमहल घुमाने, होटल बुक कराने और गाइड उपलब्ध कराने समेत अन्य सेवाओं के नाम पर अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों में दिलीप कुमार, महेश कुमार, लोकेंद्र राठौर, विनोद कुमार, विकास, रामकुमार, शाहरुख, दिनेश और हसन शामिल हैं। सभी ताजगंज, एकता क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
बताते चलें कि इससे पहले भी कई बार कार्रवाई की जा चुकी है। लेकिन कार्रवाई के बाद कुछ समय तक तो लपके इधर-उधर हो जाते हैं। टीम ते जाते ही वह फिर से पर्यटकों पर बाज की तरह झपट पड़ते हैं। इससे पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।