{"_id":"69adb91c48b01ed3610726cb","slug":"nagla-imlia-and-dundibari-road-will-be-repaired-with-rs-2880-lakh-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-155261-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: 28.80 लाख से नगला इमलिया और डूंडीबरी मार्ग होगा दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: 28.80 लाख से नगला इमलिया और डूंडीबरी मार्ग होगा दुरुस्त
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत नवीनीकरण योजना से जिले की सड़कों की मरम्मत का कार्य कराए जाने का निर्णय लिया गया है। पहले चरण में मैनपुरी विकास खंड की दो सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। मैनपुरी-कुचेला मार्ग से निकले डूंडीबरी मार्ग और शिकोहाबाद-भोगांव मार्ग से निकले नगला इमलिया खर्रा मार्ग की मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए निर्माण खंड ने 28.80 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।
अधिशासी अभियंता निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग डीसी भूकेश ने बताया कि मैनपुरी- कुचेला मार्ग से गांव डूंडीबरी को जाने वाले मार्ग और शिकोहाबाद- मैनपुरी मार्ग से नगला इमलिया खर्रा मार्ग को मरम्मत के लिए नवीनीकरण योजना 2026-27 में शामिल किया गया है। डूंडीबरी मार्ग के लिए 12.80 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है जबकि नगला इमलिया मार्ग की मरम्मत के लिए 16 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि मार्ग के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
Trending Videos