सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Recognition of ten schools in the district cancelled.

Mainpuri News: जनपद में दस स्कूलों की मान्यता रद्द

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 17 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Recognition of ten schools in the district cancelled.
विज्ञापन
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्धारित मांगों और नियमों का पालन न करने पर जनपद के 10 वित्त पोषित मान्यता प्राप्त स्कूलों की मान्यता रद्द की है। 2 साल से इन स्कूलों के बच्चे परीक्षा में शामिल नहीं हो रहे थे और कक्षाएं भी संचालित नहीं हो रही थी।


जनपद में पिछले 2 साल से 10 वित्त पोषित मान्यता प्राप्त स्कूलों में से कोई भी बच्चा बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो रहा था, इसके अलावा स्कूल में कक्षाएं भी संचालित नहीं हो रही थी। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। देर शाम जारी हुई सूची के अनुसार जिले के 10 स्कूलों की मान्यता रद्द की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें जीबीजीएचएस डालूपुर, एसजेएल बीआइसीएन मंडी आगरा रोड, लोक कल्याण इंटर कालेज आलीपुर खेड़ा, रामसेवक हायर सेकेंड्री स्कूल महादेवा, भंवर सिंह हायर सेकेंड्री स्कूल हविलिया नौगांव, श्री केपीजे एयूएमवी बरनाहल, एसवाई स्मारक इंटर कालेज सकतपुर, श्री जिलेदार सिंह इंटर कालेज किशनी, रामनाथ इंटर कालेज कुरारी और अवधेश कुमार इंटर कालेज जागीर की मान्यता रद्द कर दी है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि स्कूलों द्वारा बोर्ड परीक्षा में दाे वर्ष से बच्चों को प्रतिभाग नहीं कराया जा रहा था। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed