सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Records of a 55-year-old school reduced to ashes in a fire.

Mainpuri News: आग लगने से 55 साल पुराने स्कूल का रिकॉर्ड हुआ राख

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 17 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Records of a 55-year-old school reduced to ashes in a fire.
फोटो 31 प्राथमिक विद्यालय बरौली में आग लगने से हुए नुकसान को देखते प्रधानाध्यापक और शिक्षक। संव - फोटो : 1
विज्ञापन
दन्नाहार। क्षेत्र के गांव बरौली में 1950 में प्राथमिक विद्यालय की स्थापना की गई थी। 12 जून की रात यहां संदिग्ध परिस्थितियों में विद्यालय के एक कक्ष में आग लग गई। आग लगने से विद्यालय की अलमारियों में रखा 55 साल पुराना हजारों छात्रों का रिकॉर्ड जलकर राख हो गया। मामले की जानकारी प्रधानाध्यापक शिवेंद्र कुमार मिश्र ने उच्चाधिकारियों को दी है।

प्रधानाध्यापक शिवेंद्र कुमार मिश्र ने बेसिक शिक्षाधिकारी और खंड शिक्षाधिकारी मैनपुरी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 12 जून की रात करीब 9 बजे विद्यालय के एक कक्ष में आग लग गई। इसकी जानकारी देर रात रसोइया ममता ने उसे फोन पर दी। शिवेंद्र ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में आग पर काबू पाया। शिवेंद्र का कहना है कि रसोइया ने बताया कि जब उसके द्वारा कमरे का ताला ग्रामीणों की उपस्थिति में खोला गया तो अलमारियां खुली हुई थीं और उनमें रखे रिकॉर्ड धूं-धूंकर जल रहे थे। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तब तक लगभग सारा रिकॉर्ड जलकर बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवेंद्र ने बताया कि 13 जून को ही उसने थाना पुलिस को मामले में तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। शिवेंद्र ने शिक्षाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि कमरे की दक्षिण दिशा में स्थित एक जंगले की लबिया टूटी मिली है जबकि लॉक अलमारियों के ताले भी खुले पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed