सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Sub-Inspector suspended after audio demanding money goes viral.

Mainpuri News: रुपये मांगने का ऑडियो वायरल होने पर दरोगा निलंबित

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 17 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Sub-Inspector suspended after audio demanding money goes viral.
विज्ञापन
मैनपुरी। किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने के मामले में दर्ज हुई प्राथमिकी में आरोपी पक्ष से समझौते के नाम पर दरोगा द्वारा 2 लाख रुपये मांगे गए। इसका ऑडियो वायरल होने पर एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। एसपी ग्रामीण को विभागीय जांच सौंप दी गई है।

27 अगस्त 2025 में बिछवां थाना क्षेत्र के एक पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि उनकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री को उसके जीजा का भाई कालाखेत निवासी विंकल 5 अगस्त को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने 7 जून 2026 को बड़ी बहन के घर से किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी के न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए तो उसने युवक के साथ जाने की कहा। नाबालिग होने के कारण पुलिस ने किशोरी को स्वजन को सौंप दिया। इस मामले में सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें मुकदमे की विवेचना कर रहे दरोगा मनोज कुमार ने आरोपी के भाई से बात की और मामले को रफा-दफा करने के लिए 2 लाख रुपये की डिमांड की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल हुआ तो एसपी गणेश प्रसाद साहा ने इसकी जांच क्षेत्राधिकारी भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी को दी। प्रथम दृष्टया दरोगा दोषी पाया गया, जिसके बाद एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया। वहीं दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी को सौंप दी।
विज्ञापन

-------
ऑडियो वायरल में दोषी पाए जाने पर सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। एसपी ग्रामीण इसमें विभागीय जांच कर रहे हैं। -गनेश प्रसादा साहा, एसपी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed