सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The healthcare system will improve with the addition of eight new doctors.

Mainpuri News: आठ नए डॉक्टर मिलने से स्वास्थ्य व्यवस्था में होगा सुधार

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
The healthcare system will improve with the addition of eight new doctors.
मैनपुरी। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में जल्द सुधार नजर आएगा। नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, जिला अस्पताल, सौ शैया अस्पताल में आठ डॉक्टरों की तैनाती होगी। इसके लिए नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही चयन सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, जिला अस्पताल, सौ शैया मातृ एवं शिशु अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को उपचार देने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां मेडिकल ऑफिसर, इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर और विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई विशेषज्ञ की कमी चल रही है। इससे मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों पर आठ डॉक्टरों की नियुक्ति का निर्णय लिया गया है। इसमें चार मेडिकल ऑफिसर, तीन इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर और एक विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई विशेषज्ञ की तैनाती की जानी है। इसके लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया तीन दिन पहले ही पूरी हो चुकी है। माना जा रहा है कि इस सप्ताह के अंत तक चयन प्रक्रिया पूरी कर डॉक्टरों की चयन सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन स्वास्थ्य केंद्रों पर होगी तैनाती
- नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर यादव नगर- 1 मेडिकल ऑफिसर
- नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर करहल- 1 मेडिकल ऑफिसर
- नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर बेवर - 1 मेडिकल ऑफिसर
- नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुरावली- 1 मेडिकल ऑफिसर
- सौ शैया मातृ एवं शिशु अस्पताल- 2 इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर
- सौ शैया मातृ एवं शिशु अस्पताल- 1 एसएनसीयू मेडिकल ऑफिसर
- महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल- 1 इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed