{"_id":"6a9e6f14605f1119cd0b7ff8","slug":"villagers-hold-police-meeting-over-missing-buffalo-in-mainpuri-2026-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुन्ना हो गया चोरी: ‘साहब, उसे तलाश दो’, भैंसे के लिए थाने पहुंचा पूरा गांव, राज खुला तो पुलिस भी रह गई दंग!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुन्ना हो गया चोरी: ‘साहब, उसे तलाश दो’, भैंसे के लिए थाने पहुंचा पूरा गांव, राज खुला तो पुलिस भी रह गई दंग!
Mon, 07 Sep 2026 01:56 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:56 PM IST
सार
मैनपुरी के अकबरपुर गांव से ग्रामीण अपने लापता भैंसे ‘मुन्ना’ की तलाश की गुहार लेकर थाने पहुंच गए। ग्रामीणों ने पड़ोसी गांव के लोगों पर भैंसे को चोरी कर 1.20 लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया, जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों की पंचायत कराई।
विज्ञापन
कबरपुर से भैंसा क्यों हुआ चोरी?
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साहब, हमारा मुन्ना ढूंढ़ दो। वह गांव का लाड़ला है। पड़ोसी गांव के लोगों ने उसे चुराकर बेच दिया है। गांव अकबरपुर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर दन्नाहार थाने पहुंचे लोगों ने थानाध्यक्ष के सामने गुहार लगाई तो लगा मामला गंभीर है। इसी बीच ग्रामीणों ने बताया कि मुन्ना एक भैंसा है। यह सुनकर थानाध्यक्ष चौंक गए।
विज्ञापन
ग्रामीण राजेंद्र सिंह ने बताया कि वे लोग तीन साल पहले हरियाणा के रोहतक से भैंसा लेकर आए थे। इसके लिए ग्रामीणों ने चंदा किया था। भैंसे का नाम मुन्ना रखा और उसे गांव में ही छोड़ दिया। वह सभी ग्रामीणों की जान है। पिछले कुछ दिनों से गांव में मुन्ना नजर नहीं आ रहा। इससे सभी ग्रामीण चिंतित हैं। ग्रामीणों ने एआई से मुन्ना के गायब होने के पोस्टर बनाकर जारी किए हैं, ताकि उसकी खबर मिल सके। थाने से पहले ग्रामीण एसपी कार्यालय भी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी गांव पर चोरी करने का लगाया आरोप
उन्होंने पड़ोसी गांव दिवरोली के कुछ लोगों पर मुन्ना को चुराने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि दो सितंबर को भैंसे को बेहोश कर 1.20 लाख रुपये में बेच दिया गया है। कहा कि जब मुन्ना के संबंध में उन लोगों से पूछा गया, तो वे झगड़ा करने लगे। चौकी पर सुनवाई नहीं होने के बाद थाने आ गए हैं।

दूसरे गांव के लोगों ने मांगा तीन दिन का समय
थाना प्रभारी शत्रुंजय सिंह ने दोनों पक्षों को बुलाकर बात की। पंचायत में दूसरे पक्ष ने तीन दिन का समय मांगा है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बात कराई गई। दूसरे पक्ष के लोगों को भैंसा खोजने के लिए तीन दिन का समय दिया है। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि विवाद निस्तारण को लेकर दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई है। उसमें तीन दिन में समाधान की बात पर दोनों पक्ष राजी हुए हैं।