सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Woman becomes victim of online fraud

Mainpuri News: ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई महिला

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 31 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Woman becomes victim of online fraud
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना गांव उझैया निवासी महिला ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। ठग ने खाते से 1.65 लाख रुपये निकाल लिए। शिकायत के बाद सोमवार को साइबर सेल ने खाते में 1.02 लाख रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की।
Trending Videos

गांव उझैया निवासी डिंपल ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले उनके मोबाइल पर किसी अंजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया और खाता संबंधी जानकारी ले ली, इसके कुछ देर बाद ही उनके बैंक खाते से 1.65 लाख रुपये निकाल लिए गए। खाते से रुपये निकाले जाने का मैसेज देख कर डिंपल के होश उड़ गए। तुरंत ही 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाने में प्रार्थनापत्र दिया। साइबर सेल एक्सपर्ट ने महिला के खाते से निकाले गए 101998 लाख रुपये होल्ड कराने में सफलता हासिल कर ली। सोमवार को महिला को साइबर थाने बुलाया गया, 101998 लाख रुपये की धनराशि खाते में वापस कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed