{"_id":"6a32de21b8f665f7330a3e99","slug":"woman-on-her-way-to-buy-medicine-falls-victim-to-a-confidence-trick-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-161307-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: दवा लेने जा रही महिला टप्पेबाजी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: दवा लेने जा रही महिला टप्पेबाजी का शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के आवास विकास काॅलोनी की रहने वाली एक महिला टप्पेबाजी का शिकार हो गई। मंगलवार दोपहर दवा लेने जाते समय टप्पेबाजों ने उससे सोने के कुंडल उतरवा कर एक रूमाल में रखवा दिए। कुछ देर बाद जब महिला ने रूमाल खोला तो उसमें गिट्टी निकली। ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
आवास विकास काॅलोनी की रहने वाली कंचन पांडेय ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे वह अस्पताल दवा लेने जा रही थी तभी पीछे से दो युवक आए और रोककर कुछ रुपये मांगे, महिला ने रुपये देने से मना कर दिया तो कहा कि एक कागज पढ़ दो। मना करने के बाद महिला आगे बढ़ी तो कचहरी रोड पर पोस्टमार्टम गेट के सामने युवकों ने कहा कि अपने कुंडल दे दो। महिला ने पहले तो मना किया मगर इस बीच एक युवक ने मुंह पर रूमाल डाल दिया।
कंचन ने बताया कि रूमाल चेहरे पर गिरने के बाद उन्होंने बिना विरोध किये कुंडल उतार कर रूमाल में रख दिए। टप्पेबाज रूमाल में गांठ लगाने के बाद उन्हें पकड़ा कर चले गए। कुछ देर बाद जब उन्होंने रूमाल खोल कर देखा तो उसमें गिट्टी थीं। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।