Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Young man dies tragic death in ollision between a scooter and bike at Kishni in Mainpuri

मैनपुरी: बहनोई को छोड़ने निकला युवक, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा: माैत से त्योहार पर मची परिवार में चीखपुकार

Fri, 06 Nov 2026 06:38 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Fri, 06 Nov 2026 06:38 PM IST
सार

युवक की स्कूटी की सामने से आ रहे बाइक सवार से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। स्कूटी सवार युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Young man dies tragic death in ollision between a scooter and bike at Kishni in Mainpuri
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के किशनी में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। बहनोई को छोड़ने जा रहे युवक की स्कूटी की सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दाैरान माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के नगला अखे निवासी 20 वर्षीय अतुल जाटव पुत्र नाहर सिंह अपने बहनोई को किशनी छोड़ने आ रहा था। शुक्रवार दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर किशनी नगर की शमशेरगंज पुलिया पर अतुल की स्कूटी की सामने से आ रहे बाइक सवार से भीषण टक्कर हो गई। बाइक पर नगला गवे निवासी सुघर सिंह पाल पुत्र रामसनेही अपनी पत्नी सीमा देवी को किशनी दवाई दिलाने ला रहे थे।
विज्ञापन


टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां सीएचसी प्रभारी डॉ. स्नेहिल त्रिपाठी ने 10 मिनट तक सीपीआर देकर गंभीर घायल अतुल की जान बचाने का भरसक प्रयास किया। हालत में सुधार न होने पर अतुल को मिनी पीजीआई सैफई रैफर कर दिया गया, जहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों में चीख पुकार मच गई। वहीं हादसे में घायल हुए सुघर सिंह व सीमा देवी को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। मृतक अतुल अविवाहित था और बीएससी का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed