{"_id":"6a286c1beba9f8593c07160d","slug":"50000-stolen-from-the-bag-of-an-elderly-man-who-had-come-to-deposit-kcc-documents-mathura-news-c-415-1-mnp1012-862-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: केसीसी जमा करने आए बुजुर्ग के थैले से 50 हजार रुपये पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: केसीसी जमा करने आए बुजुर्ग के थैले से 50 हजार रुपये पार
विज्ञापन
एसबीआई बैंक में सीसीटीवी फुटेज खंगालती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छाता। कस्बे के सराही शाही स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में मंगलवार दोपहर एक बुजुर्ग के 50 हजार रुपये चोरी हो गए। केसीसी की रकम जमा करने आए एक वृद्ध किसान के थैले को ब्लेड से काटकर दो महिलाओं ने 50 हजार रुपये पार कर दिए। बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों संदिग्ध महिलाएं कैद हो गई हैं।
छाता कोतवाली के गांव भदावल निवासी 72 वर्षीय किसान दानीराम मंगलवार को अपने केसीसी खाते में 3,04,000 रुपये जमा कराने के लिए पहुंचे थे। किसान कैश काउंटर नंबर पांच पर लाइन में लगे थे। इसी दौरान वहां मौजूद दो संदिग्ध महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाया। महिलाओं ने ब्लेड से थैला काटकर अंदर रखे नोटों में से 50 हजार रुपये निकाल लिए। जब किसान का नंबर आया और उन्होंने नोट गिनने के लिए कैशियर को दिए, तो रकम होने पर उनके होश उड़ गए। थैले के नीचे कट लगा देखकर किसान समेत अन्य लोग हैरान रह गए। किसान ने तुरंत शोर मचाया और शाखा प्रबंधक निखिल सेंगर व पुलिस को मामले की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें दो महिलाएं किसान के पास खड़ी होकर थैला काटती दिखाई दी हैं। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लिया है। उधर, किसान नेता भगवत स्वरूप पांडे ने बैंक की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। जब इस बारे में शाखा प्रबंधक निखिल सेंगर से बात की गई, तो उन्होंने जानकारी देने से इनकार कर दिया। सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि संदिग्ध महिलाओं की पहचान के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।