{"_id":"69921a9715e78631af09317f","slug":"a-teenager-was-beaten-to-death-with-sticks-for-commenting-on-instagram-mathura-news-c-412-1-mt21010-5232-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: इंस्टाग्राम पर एक कमेंट और बदले में मिली मौत, इसलिए कर दी गई 17 वर्षीय रोहित की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इंस्टाग्राम पर एक कमेंट और बदले में मिली मौत, इसलिए कर दी गई 17 वर्षीय रोहित की पीट-पीटकर हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
सार
मथुरा के राया में इंस्टाग्राम पर कमेंट करना किशोर को भारी पड़ गया। उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आठ आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के राया थाना क्षेत्र के गांव नगला चिकन में इंस्टाग्राम पर कमेंट करने पर किशोर की पिटाई कर दी। किशोर के परिजनों ने थाने में तहरीर दी तो आरोपियों ने शनिवार को घर के पास लाठी, डंडों से हमला करके किशोर और परिजन को पीटा।पिटाई से घायल किशोर ने रविवार को दम तोड़ दिया। उधर, परिजन की तहरीर पर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके चार लोगों को हिरासत में लिया है।
गांव नगला चिकन निवासी रोहित (17) ने इंस्टाग्राम पर किसी पोस्ट पर कमेंट कर दिया था। इसे लेकर गांव के ही राजवीर, वीरपाल और विष्णु ने उसकी पिटाई कर दी। किशोर के पिता छीतरमल ने थाना राया में तहरीर दी। आरोप है कि तहरीर देकर शनिवार की शाम को छीतरमल अपने बेटे रोहित, बेटी रानी, पत्नी पूजा और भांजे नीरज के साथ गांव लौट रहे थे। तभी वीरपाल के घर के सामने राजवीर, रामखिलाड़ी, अनिल, नहने, विष्णु, कल्पना और वीरपाल आदि ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से रोहित अचेत हो गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी मांट पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में छीतरमल ने नामजदों के खिलाफ थाना राया में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।
पुलिस करती रही डीआईजी के निरीक्षण की तैयारी, नहीं की सुनवाईडीआईजी निरीक्षण के कार्यक्रम को लेकर पुलिस इतनी व्यस्त हो गई कि उन्होंने घटनाओं को ही नजरअंदाज कर दिया। परिजन का कहना है कि अगर मामले में पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो रोहित की जान बच सकती थी। रोहित की पिटाई पर पिता ने थाने जाकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने घटना को नजरअंदाज कर दिया। पीड़ित ने बताया कि रोहित से मारपीट के बाद धमकी दी थी कि थाने गया तो घेर कर मारेंगे, लेकिन उसके बाद भी वे घबराए नहीं और थाने में जाकर शिकायत की।
होनहार था रोहित
गांव वालों ने बताया कि रोहित होनहार था। मथुरा के बीएसए कालेज से पॉलीटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। पिता ने बताया कि रोहित पढ़ाई में तेज था। घटना के बाद से रोहित के छोटे भाई मोहित का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos