सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   History-Sheeter Village Head Surrenders in Agra Court Evades Farah Police in Honeytrap Case

UP: हिस्ट्रीशीटर प्रधान ने फरह पुलिस को चकमा देकर किया आगरा में आत्मसर्मपण, हनीट्रेप मामले में चल रहा था फरार

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Feb 2026 12:01 PM IST
विज्ञापन
सार

हनीट्रैप मामले में फरह पुलिस को तलाश रहे ओल के हिस्ट्रीशीटर प्रधान ने आगरा की गैंगस्टर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। गैर-जमानती वारंट में सरेंडर के बाद उसे जेल भेज दिया गया, जबकि पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

History-Sheeter Village Head Surrenders in Agra Court Evades Farah Police in Honeytrap Case
हिस्ट्रीशीटर प्रधान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

पुलिस पुलिस को चकमा देकर ओल के हिस्ट्रीशीटर प्रधान ने आगरा की गैंगस्टर कोर्ट में आत्मसर्मपण कर दिया। गैर जमानती वारंट में सरेंडर करने वाले प्रधान को न्यायालय ने जेल भेज दिया। हनी ट्रैप के मामले में आरोपी प्रधान की फरह पुलिस को तलाश थी।
Trending Videos


गौरतलब है आगरा के थाना जगदीशपुरा के गांव अंगूठी के रहने वाले किसान जगदीश सिंह ने एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देश पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। किसान का कहना था कि उसकी जमीन रेल विकास निगम ने अधिकृत की थी, जिसके एवज में उसे करीब 3.15 करोड़ रुपये मुआवजा मिला। मुआवजे की जानकारी सपना उर्फ राजबाला और उसके सहयोगी श्याम जाट निवासी औरंगाबाद मथुरा को हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों ने उसे हनी ट्रैप में फंसाकर करीब 12 लाख रुपये वसूल लिए। दोनों ने षडयंत्र रचकर उसे 31 जनवरी को ओल बुलाया, जहां एक कमरे में उसे ग्राम पंचायत ओल का हिस्ट्रीशीटर प्रधान खूबी मिला। वह कमरे में ले गया और थोड़ी देर बाद खूबी प्रधान ओल चौकी प्रभारी कपिल कुमार और मुख्य आरक्षी चालक राकेश को लेकर कमरे पर आया। 

पुलिसकर्मी उसे महिला से दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर चौकी ले गए, वहां मुकदमा का भय दिखाकर एक लाख रुपये वसूल लिए, चार लाख रुपये देने के एवज में कार खड़ी करवा ली। पुलिस इस मामले में सपना और श्याम जाट को जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि प्रधान ने आगरा कोर्ट में 11 फरवरी को आत्मसर्मपण कर दिया है। उस पर अछेनरा थाने से पूर्व में मामलों में वारण्ट जारी हुये थे। फरह पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed