सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Barsana Immersed in Colors as First Chaupai Marks Beginning of Lathmar Holi Festivities

Braj Ki Hoi 2026: बरसाना की गलियों में होली का उल्लास, पहली चौपाई में जमकर उड़ा गुलाल; जानें कब है लठामार होली

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Feb 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
सार

बरसाना में पहली चौपाई के साथ विश्वविख्यात लठामार होली का शुभारंभ हुआ, जहां गोस्वामी समाज ने होली के पद गाकर माहौल को भक्तिरस में रंग दिया।

Barsana Immersed in Colors as First Chaupai Marks Beginning of Lathmar Holi Festivities
लठामार होली की पहली चौपाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

 राधाकृष्ण की लठामार रंगीली होली की परंपरा का शुभारंभ पहली चौपाई के साथ होते ही राधारानी की नगरी रंग, रस और भक्ति में सराबोर हो गई। संध्या आरती के बाद लाडली जी महल से निकली पहली चौपाई के साथ ढप, मृदंग, और झांझ की थाप पर गोस्वामी समाज के लोग नाचते गाते आगे बढ़े। अबीर और गुलाल की उड़ान ने वातावरण को रंगीन बना दिया और रंगीली गली से लेकर रंगेश्वर महादेव तक होली के पदों की गूंज सुनाई देती रही।
Trending Videos


बसंत पंचमी के बाद से ही बरसाना में होली का रंग चढ़ने लगता है। इसी परंपरा के क्रम में निकली पहली चौपाई में गोस्वामीजन भाव विभोर होकर पद गाते नजर आए। हर मोड़ पर भक्ति और रस का दृश्य सजीव होता चला गया। श्रद्धालु भी पदों की धुन पर थिरकते दिखे और चौपाई के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





मान्यता के अनुसार शिवरात्रि के दिन राधारानी अपनी सखियों संग संकेतवट नहीं जातीं। इसी दिन श्रीकृष्ण छद्म वेश धारण कर राधारानी के दर्शन को आते हैं, लेकिन सखियां उन्हें पहचान लेती हैं। रंगीली गली में कृष्ण को घेरकर रंग गुलाल से सराबोर किया जाता है और नंदभवन की ओर लौटाया जाता है। इसी लीला की स्मृति में गोस्वामी समाज लाडली जी महल से दादी बाबा होते हुए रंगीली गली स्थित रंगेश्वर महादेव तक चौपाई निकालता है।

पहली चौपाई के दौरान होली के पदों का गुणगान सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। रंगों में सराबोर होकर लोग नाचते गाते रहे और बरसाना की गलियां भक्ति, रस और परंपरा के संगम का सजीव दृश्य बन गईं। परंपरा के अनुसार अगली चौपाई लड्डू होली के दिन 24 फरवरी को निकाली जाएगी, जिसके अगले दिन बरसाना में विश्वविख्यात लठामार होली खेली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed