यूपी के बरसाना में शिवरात्रि पर नव युवक कांवड़ को डीजे की धुन पर ले जाते युवकों पर बच्चे ने पत्थर फेंक दिया। जिससे गांव में दो समुदायों में तनाव की स्थित बन गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शांति की अपील की। वहीं बवाल करने के आरोप में कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिसके बाद दोनों पक्षों पर देर शाम को राजीनामा हो गया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
UP: कांवड़िये पर फेंका पत्थर, DJ बजाकर जलाभिषेक करने जा रहे थे भक्त; मस्जिद के पास हुआ बवाल; गांव में तनाव
अमर उजाला नेटवर्क, बरसाना
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 15 Feb 2026 10:31 PM IST
सार
सूचना पर हिन्दूवादी संगठन गांव में पहुंच गए। दोनों ओर से तनाव बढ़ने की सूचना पर पुलिस बल गांव में पहुंच गया। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। उसके बाद गांव में शांतिपूर्ण तनाव बना रहा।
विज्ञापन