{"_id":"686a183ac68bdf63390aee28","slug":"auto-overturned-after-collision-on-the-highway-10-workers-injured-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मजदूरों से भरे टेंपो को मारी टक्कर...हाईवे पर बिखरे पड़े खून से लथपथ घायल, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मजदूरों से भरे टेंपो को मारी टक्कर...हाईवे पर बिखरे पड़े खून से लथपथ घायल, एक की हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:01 PM IST
विज्ञापन
सार
मथुरा में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। खेत में काम करने जा रहे मजूदरों के टेंपो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें 10 लोग घायल हो गए। हाईवे पर चीखपुकार मच गई। एक की हालत गंभीर है।

हादसे के घायल अस्पताल में भर्ती।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 स्थित चेतक एकेडमी के समीप रविवार को अज्ञात वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में 10 मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग 19 स्थित चेतक एकेडमी के समीप छाता से मथुरा की ओर जा रहे मजदूरों से भरे टेम्पो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से टेपों पलट गया। मजदूर हाईवे पर इधर-उधर गिर गए। हादसा होते ही हाईवे पर वाहनों के पहिया थम गए।
राहगीरों ने हाईवे पर पड़े मजदूरों को एक तरफ किया। पुलिस को सूचना दी। माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ आशीष सिंह ने बताया कि हादसे में 10 मजदूर घायल हुए है, इसमें एक की हालत गम्भीर है। ये छाता से टेम्पो में बैठकर रोजाना की तरह खेतों में काम करने जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

Trending Videos