फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Banke Bihari Appears on a Floral Sheshnag as Devotees Throng Vrindavan

Banke Bihari: बांके बिहारी के अद्भुत दर्शन, फूलों के शेषनाग पर विराजे ठाकुर जी; उमड़ पड़ा भक्तों का सैलाब

Mon, 03 Aug 2026 10:26 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 03 Aug 2026 10:26 PM IST
सार

श्रीबांकेबिहारी और उनके भक्तों के बीच प्रेम और भक्ति का ऐसा रिश्ता है जिसमें वह भाव से सोने चांदी के आभूषणों को ठाकुरजी को अर्पित करते रहे हैं। कुछ वर्ष पहले सावन के सोमवार को चांदी से जड़ित विशाल शेषनाग पर ठाकुरजी विराजे थे लेकिन इस बार फूलों से तैयार किए गए शेषनाग पर ठाकुरजी ने भक्तों को दर्शन दिए।

विज्ञापन
Banke Bihari Appears on a Floral Sheshnag as Devotees Throng Vrindavan
फूलों के शेषनाग पर विराजे ठाकुर बांकेबिहारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सावन के पहले सोमवार को जहां वृंदावन में शिवालयों में धूम रही तो वहीं ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए भी भक्तों का सैलाब उमड़ा। ठाकुरजी को नीले रंग की भव्य पोशाक पहनाई गई। उनके सिंहासन के पीछे फूलों का शेषनाग बनाया गया, जिस पर ठाकुर जी को विराजित किया गया। ठाकुरजी के शेषनाग पर दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। यहीं कुछ लोगों ने कहा कि पहले तो ठाकुर जी चांदी के शेषनाग पर विराजे थे लेकिन इस उन्हें फूलों पर विराजमान किया गया। इससे पूर्व जगन्नाथ रथयात्रा में ठाकुरजी को चांदी के रथ की जगह फूलों के रथ पर विराजमान किया गया था।
विज्ञापन


आनंद निकुंज चैरिटेबिल ट्रस्ट ने कराया था निर्माण
विशाल चांदी के शेषनाग सिंहासन का निर्माण चंद्र आनंद निकुंज बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रयास व भक्तों के सहयोग से किया गया था। शेषनाग में करीब 80 किलो चांदी और 200 किलो लकड़ी का प्रयोग किया गया था। वर्ष 2019 के श्रावण मास में इसी पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी को विराजमान किया गया।
विज्ञापन


यह बोले सेवाधिकारी
सेवाधिकारी प्रणव गोस्वामी का कहना है कि उनकी सेवा में अद्भुत फूल बंगला सजाया गया। सेवाधिकारी अपने हिसाब से ठाकुरजी का शृंगार करते हैं। चांदी का शेषनाग ज्ञानेंद्र गोस्वामी का है। वह अपनी सेवा के दौरान ही उसे लेकर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी कोई परंपरा नहीं है : ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी
सेवायत ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी का कहना है कि चांदी के शेषनाग पर ठाकुरजी को विराजित करने की कोई परंपरा नहीं है। उनके ट्रस्ट को भक्तों ने चांदी का शेषनाग सेवा के लिए दान में दिया है, लेकिन वह काफी भारी है और बड़ा है। यहां अब रेलिंग लगी होने के कारण उसे अंदर नहीं ले जाया जा सकता था।


श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि इस मामले की मुझे जानकारी नहीं है। चांदी के शेषनाग के बारे में पता किया जाएगा। वह किसका है और क्या परंपरा का हिस्सा है, इसके बारे में पूछा जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed