{"_id":"699d3b324699dc99d0078ab5","slug":"barsana-sends-a-colorful-call-to-nandgaon-for-grand-lathmar-holi-celebrations-2026-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Holi 2026: बरसाना से पहुंचा लठामार होली का बुलावा, नंदगांव में गूंजे 'राधे-राधे' के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2026: बरसाना से पहुंचा लठामार होली का बुलावा, नंदगांव में गूंजे 'राधे-राधे' के जयकारे
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
सार
राधा रानी मंदिर से निमंत्रण का गुलाल मिठाई लेकर दर्जन भर से अधिक राधा रानी की सहचरी नंदगांव के नंदभवन पहुंची। इस दौरान नंदबाबा और श्री कृष्ण बलराम और सखाओं के लिए लिए किशोरी गोस्वामी ने प्रसाद की डलियां पुजारी को सौंपी।
रंगीली होली का पारंपरिक बुलावा नंदगांव पहुंचा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
फागुन के रंगोत्सव के बीच बरसाना से रंगीली होली का पारंपरिक बुलावा नंदगांव पहुंचा। राधा रानी की ओर से कान्हा को होरी खेलने का निमंत्रण देने की परंपरा के तहत सखी ने यह दायित्व निभाया।
Trending Videos
रंगीली गली से अबीर गुलाल से भरी हांडी, भोग प्रसाद, इत्र फुलेल और पान बीडा लेकर सखी रवाना हुईं। जैसे ही वह आगे बढ़ीं, श्रद्धालुओं की भीड उमड़ पड़ी। राधे राधे के जयकारों और फाग गीतों से पूरा कस्बा गूंज उठा।यह सेवा कई वर्षों से निभाई जा रही है। परंपरा के अनुसार सखी नंदगांव पहुंचकर गोस्वामी समाज को रंगीली होली का औपचारिक न्योता देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगांव में गोस्वामी समाज ने विधि विधान से स्वागत किया। अबीर अर्पित कर भोग लगाया गया और लठामार होली का निमंत्रण स्वीकार किया गया।बरसाना से उठा यह रंग बुलावा अब नंदगांव की गलियों में गूंजेगा। इसके साथ ही दोनों धामों में ऐतिहासिक लठामार होली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
