सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vrindavan Sealed for Holi: No Entry for Outside Vehicles from 25 Feb to 3 March

UP: बांकेबिहारी के भक्त ध्यान दें, होली पर वृंदावन में वाहनों की नो एंट्री, जानें कहां-कहां बनाई गईं पार्किंग

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Feb 2026 11:06 AM IST
विज्ञापन
सार

वृंदावन में होली को लेकर 25 फरवरी से 3 मार्च तक बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। सभी प्रवेश मार्ग और तिराहे-चौराहों पर 47 बैरियर बनाए जा रहे हैं।

Vrindavan Sealed for Holi: No Entry for Outside Vehicles from 25 Feb to 3 March
मथुरा होली (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी सहित नगर के अन्य मंदिर में रंगभरनी एकादशी से पांच दिवसीय होली महोत्सव की शुरुआत हो जाएगी। मंदिरों में फूलों, टेसू के रंग एवं गुलाल की होली खेली जाएगी। इसमें देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु वृंदावन आएंगे। इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने यातायात का प्लान बनाया है। 25 फरवरी की सुबह से सात दिन तक नगर में बाहरी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। प्रवेश मार्ग सहित नगर के तिराहे-चौराहों पर 47 बैरियर लगाए जा रहे हैं। नगर में ई रिक्शा के संचालन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। बड़ी संख्या में पुलिस एवं पीएसी के जवान तैनात रहेंगे।
Trending Videos


 

वृंदावन में 25 फरवरी बुधवार की सुबह से बाहरी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा जो 3 मार्च तक लागू रहेगा। तिराहे-चौराहों पर बनने वाले 47 बैरियर पर पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रवेश मार्गों से पहले 20 अस्थाई पार्किंग बनाई जा रही हैं। श्रद्धालुओं के वाहनों को छटीकरा, मथुरा, पानीगांव, सुनरख और रामताल मार्ग पर बनीं 18 स्थाई और 20 अस्थाई पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। यहां से श्रद्धालु पैदल मंदिरों तक जा सकेंगे। बड़े वाहनों को नगर के प्रवेश मार्ग में भी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। प्रमुख तिराहे-चौराहों पर 12 पॉइंट ऐसे होंगे जहां पीएसी के जवान तैनात रहेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ का नियंत्रण करने के लिए पुलिस द्वारा प्रमुख तिराहे-चौराहों पर 14 वाच टावर बनाए जा रहे हैं। यहां पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। वहीं वाच टावर एवं पुलिस टावरों पर सीसीटीवी कैमरे संचालित रहेंगे। वाच टावर पर तैनात पुलिसकर्मी विशेष परिस्थिति में परशुराम पार्क एवं कोतवाली में बने कंट्रोल रूप को सूचित करेंगे। कंट्रोल रूप से पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।

 

नगर को चार जोन में बांटा है। प्रत्येक जोन पर एएसपी एवं 8 सेक्टरों पर सीओ रैंक के अधिकारी तैनात रहेंगे। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि 25 फरवरी की सुबह से ही नगर में बाहरी वाहनों के प्रवेश रोक रहेगी। अधिकारी सहित 2200 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। तीन कंपनी पीएसी लगाई जाएगी। ई-रिक्शा के संचालन पर 25 से 3 मार्च तक रोक रहेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed