{"_id":"6a128989c2256ffdfc0ea314","slug":"body-of-young-man-found-on-railway-tracks-in-mathura-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, शरीर पर नहीं थे कपड़े; चोटों के निशान देख लोगों ने जताई ये आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, शरीर पर नहीं थे कपड़े; चोटों के निशान देख लोगों ने जताई ये आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 24 May 2026 10:46 AM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के मथुरा जिले में रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पर कोयल गांव के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।
शव रेलवे लाइन किनारे पड़ा था। मृतक युवक के शरीर पर ऊपरी वस्त्र नहीं थे और उसने काले रंग का लोअर पहना हुआ था। ग्रामीणों ने युवक के शरीर पर चोट के निशान देखकर हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। वहीं, कुछ लोगों ने ट्रेन से गिरने के कारण माैत की आशंका जताई। पुलिस टीम ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए। शिनाख्त के लिए वहां मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव को देखकर लगता है कि कोई बाहरी व्यक्ति ट्रेन से गिरा है, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल, शव की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों, जनपद और पड़ोसी जनपदों के थानों में सूचना भेजी जा रही है। मामले की जांच जारी है।
Trending Videos