सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police Encounter in Chaumuhan: 3 Criminals Injured, 6 Arrested in Interstate Cattle Theft Gang Bust

Mathura: पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल, छह गिरफ्तार; ये सभी  हैं अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह के सदस्य

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 25 May 2026 09:24 AM IST
विज्ञापन
सार

चौमुहां में पुलिस और पशु चोर गिरोह के बीच मुठभेड़ में 3 बदमाश घायल हो गए, जबकि 3 अन्य सहित कुल 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने इनके पास से हथियार, कारतूस, नकदी और चोरी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है।

Police Encounter in Chaumuhan: 3 Criminals Injured, 6 Arrested in Interstate Cattle Theft Gang Bust
मथुरा पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के थाना जैत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ओमवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन बदमाशों को पैर में गोली लगी है, जबकि तीन अन्य को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इनके पास से अवैध असलहे, कारतूस, एक मोटरसाइकिल और 1,04,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। ये सभी आरोपी पशु चोरी की कई घटनाओं में वांछित थे।


थानाध्यक्ष जैत सोनू कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना जैत में दर्ज मुकदमों से संबंधित पशु चोर गिरोह हाईवे के पास देवी आटस रोड पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 3 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए वृन्दावन स्थित सौ-शैय्या संयुक्त अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुठभेड़ में दीपक (सुल्तानपुरी, दिल्ली), जस्सी (बरसाना, मथुरा), रितिक (छाता, मथुरा) घायल हो गए। सागर (डीग, राजस्थान), अनिल (कोसी, मथुरा) सुमित (माट, मथुरा) को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से 315 बोर के तीन तमंचे, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए हैं। इसके अलावा, चोरी की वारदातों में इस्तेमाल की जाने वाली एक मोटरसाइकिल और 1,04,000 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos


सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। गिरोह के अधिकांश सदस्यों पर मथुरा के विभिन्न थानों (शेरगढ़, राया, गोवर्धन, मगोरा, जैत) में चोरी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह के सदस्य सागर पर राजस्थान और हाथरस में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम अब इनके अन्य सहयोगियों और आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed