{"_id":"6a1184351fe5436e3a0ff8c5","slug":"teenager-drowns-in-yamuna-in-mathura-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: यमुना में नहाते परिजनों के सामने किशोर डूबा, मची चीखपुकार; तलाश में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: यमुना में नहाते परिजनों के सामने किशोर डूबा, मची चीखपुकार; तलाश में जुटे गोताखोर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 23 May 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
सार
मथुरा में यमुना में नहाने के दाैरान एक गहरे पानी में डूब गया। माैके पर माैजूद परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। किशोर की तलाश जारी है।
यमुूना में किशोर की तलाश में जुटी टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के महावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोकुल स्थित ठकुरानी घाट पर शनिवार सुबह यमुना में स्नान के दौरान एक किशोर गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस, पीएसी और एसडीआरएफ की टीम ने माैके पर पहुंचकर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
मध्यप्रदेश के बैतूल कोतवाली क्षेत्र के गांव वाजपुर निवासी रेवाराम अपने परिवार के साथ थाना बल्देव क्षेत्र के गांव बरोली स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। रास्ते में परिवार गोकुल बैराज के पास ठकुरानी घाट पहुंचा, जहां सभी लोग यमुना में स्नान करने लगे। इसी दौरान रेवाराम का पुत्र हरिओम अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया।
परिवार के लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद गोताखोर मौके पर पहुंचे और किशोर की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर थाना महावन प्रभारी निरीक्षक चेतराम शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। किशोर की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
Trending Videos