{"_id":"6a1407506ef6fc5ecb03037f","slug":"chaos-at-koyal-ghat-over-ban-on-century-old-parikrama-route-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura:100 साल पुरानी परिक्रमा पर रोक, कोयल घाट पर पुलिस-श्रद्धालु आमने-सामने, जानें क्यों हुआ ये विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura:100 साल पुरानी परिक्रमा पर रोक, कोयल घाट पर पुलिस-श्रद्धालु आमने-सामने, जानें क्यों हुआ ये विवाद
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 25 May 2026 01:54 PM IST
विज्ञापन
सार
ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के दौरान कोयल घाट पर नाव से यमुना पार करने से रोकने पर श्रद्धालु और पुलिस आमने-सामने आ गए। परिक्रमार्थियों ने 100 साल पुरानी परंपरा बंद करने का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की।
ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के दौरान रविवार को कोयल घाट पर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब महावन पुलिस ने परिक्रमार्थियों को नाव में बैठकर यमुना पार करने से रोक दिया। पुलिस की रोकटोक से नाराज श्रद्धालु पुलिसकर्मियों से भिड़ गए और काफी देर तक बहस होती रही।
परिक्रमार्थियों का कहना था कि यह परिक्रमा मार्ग वर्षों पुराना है और करीब 100 साल से श्रद्धालु इसी रास्ते से नाव द्वारा यमुना पार करते आ रहे हैं। श्रद्धालुओं ने पुलिस से सवाल किया कि यदि प्रशासन की ओर से कोई प्रतिबंध लगाया गया है तो उसका लिखित आदेश दिखाया जाए।
घटना के दौरान घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई श्रद्धालु “पुरानी परिक्रमा इसी मार्ग से जाएगी” के नारे लगाते हुए पुलिस कार्रवाई का विरोध करते रहे। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को समझाने का प्रयास करते हुए सुरक्षा कारणों का हवाला दिया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस और परिक्रमार्थियों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक चलती रही। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत के बाद मामला शांत हुआ और स्थिति सामान्य बनी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कोयल घाट पर परिक्रमा मार्ग और नाव संचालन को लेकर पहले भी विवाद की स्थिति बन चुकी है। उनका कहना है कि प्रशासन और नगर पंचायत को पहले से स्पष्ट व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन