{"_id":"69b9aff2fe5af4f1a502f088","slug":"braj-begins-to-deck-up-for-presidents-welcome-mathura-news-c-161-1-mt11010-102001-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: राष्ट्रपति के स्वागत को सजने लगा ब्रज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: राष्ट्रपति के स्वागत को सजने लगा ब्रज
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 19 मार्च से प्रस्तावित तीन दिवसीय दौरे को लेकर मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन और राधाकुंड सजने लगे हैं। राष्ट्रपति के आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासन ने बिजली, पानी, सफाई, सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मंगलवार को एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप, डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने वात्सल्य ग्राम, उड़िया बाबा आश्रम, प्रेम मंदिर और इस्कॉन मंदिर, श्रीराधे केलि कुंज आश्रम का निरीक्षण किया। प्रमुख कार्यक्रम स्थलों, मंदिरों, मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बिजली व्यवस्था पर विशेष ध्यान
निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत निगम को विशेष निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख स्थलों और मार्गों पर बैकअप व्यवस्था भी तैयार की जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके।
सफाई और सौंदर्यीकरण कार्य तेज
नगर निगम द्वारा शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सड़कों, चौराहों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई के साथ सौंदर्यीकरण का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। दीवारों पर पेंटिंग, लाइटिंग और ब्रज संस्कृति को दर्शाने वाले चित्र बनाए जा रहे हैं।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी और ड्रोन के माध्यम से भी संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखी जाएगी।
ट्रैफिक व्यवस्था में होंगे बदलाव
दौरे के दौरान विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किया जाएगा। बाहरी वाहनों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है, जिससे स्थानीय लोगों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना पड़ेगा।
सोशल मीडिया पर अपील
सोशल मीडिया पर स्थानीय लोगों द्वारा अपील की जा रही है कि 19 से 21 मार्च के बीच वृंदावन न आएं। इससे प्रशासन को व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित करने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रमों की तैयारी
राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान ब्रज की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गोवर्धन सहित प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन-पूजन का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिलाधिकारी सीपी सिंह का कहना है कि सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
Trending Videos