सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Monkey Attack Turns Fatal: Elderly Man Dies After Falling from Roof in Village

छत पर इंतजार कर रही थी मौत: सुबह-सुबह टहल रहा था बुजुर्ग, एक झपट्टा और चली गई जान, परिजनों में मचा कोहराम

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 26 Mar 2026 12:44 PM IST
विज्ञापन
सार

छाता क्षेत्र के अलवाई गांव में बंदरों के हमले से बचने के दौरान छत से गिरकर 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत और प्रशासन के खिलाफ रोष का माहौल बना हुआ है।

Monkey Attack Turns Fatal: Elderly Man Dies After Falling from Roof in Village
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के छाता क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बंदरों का आतंक जानलेवा होता जा रहा है। ग्राम अलवाई में बंदरों के हमले के कारण छत से गिरकर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे क्षेत्रपाल पुत्र हरकिशन अपने घर की छत पर टहल रहे थे, तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया।
Trending Videos


बचाव के प्रयास में क्षेत्रपाल संतुलन खो बैठे और छत से नीचे गिर गए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें तत्काल केडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहाँ उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है और पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed