फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Brother-in-law riding a bike dies after being hit by a vehicle

UP: गोवर्धन की परिक्रमा के बाद मौत, दर्दनाक हादसे में साले की चली गई जान; जीजा की हालत गंभीर

Fri, 31 Jul 2026 12:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2026 12:59 PM IST
सार

मथुरा के सौंख में गोवर्धन की परिक्रमा कर बाइक से लौट रहे जीजा-साले को मकहेरा पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 30 वर्षीय राकेश की मौत हो गई, जबकि उसके जीजा सुशील का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 

विज्ञापन
Brother-in-law riding a bike dies after being hit by a vehicle
फोटो 1: मृतक राकेश का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के सौंख में गोवर्धन की परिक्रमा देकर लौट रहे बाइक सवार जीजा-साले को वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में 30 वर्षीय साले की मौत हो गई जबकि जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थाना मगोर्रा के गांव नगला प्रानसुख निवासी राकेश मंगलवार की रात अपने जीजा राजस्थान के छोंकरबाड़ा निवासी सुशील के साथ गोवर्धन की परिक्रमा देने गए थे। बुधवार की सुबह करीब 8 बजे घर लौटते समय मथुरा-भरतपुर मार्ग स्थित मकहेरा पुलिया के समीप किसी वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। घटना में बाइक सवार जीजा-साले घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। घायल सुशील का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed