सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Car Occupant Clashes with Constable Arriving to Clear Traffic Jam; Uniform Torn

UP: मथुरा में सिपाहियों को बीच सड़क पर पीटा, वर्दी तक फाड़ डाली; पुलिसवालों को पिटता देख लोग रह गए सन्न

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 Mar 2026 11:08 AM IST
विज्ञापन
सार

वृंदावन में कार सवारों ने सिपाहियों पर हमला कर दिया। उनकी वर्दी तक फाड़ डाली। मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

Car Occupant Clashes with Constable Arriving to Clear Traffic Jam; Uniform Torn
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वृंदावन के आंबेडकर पार्क चौराहा पर पर लगे जाम को खुलवाने पहुंचे सिपाही ने जब कार सवार श्रद्धालु को विपरीत दिशा में जाने से रोका तो श्रद्धालुओं ने सिपाही पर हमला कर दिया। गाली गलौज करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी। हंगामे के कारण जाम लग गया। पुलिस ने दो श्रद्धालुओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos


पुलिस प्रशासन की अनदेखी के चलते पिछले 10 दिनों से लगातार जाम से वृंदावन जूझ रहा है। मंगलवार को भी चुंगी चौराहा से मिर्जापुर धर्मशाला तक जाम जाम लगा। उसे खुलवाने पहुंचे मथुरा दरवाजा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी पवन कुमार ने चुंगी चौराहा की ओर मथुरा की ओर जा रहे कार सवार गुरुग्राम निवासी श्रद्धालु देवेंद्र एवं सोनी को विपरीत दिशा में कार को ले जाने से रोका तो कार सवारों और उनके साथ महिलाओं ने पुलिसकर्मी पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार को रास्ते में ही रोककर सिपाही से गाली गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए और उसकी वर्दी फाड़ दी। मार्ग पर हंगामे के कारण चौतरफा जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच खींचतान होती रही। सिपाही की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों श्रद्धालु देवेंद्र एवं सोनी को गिरफ्तार कर लिया। सिपाही पवन कुमार ने श्रद्धालुओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई।

पार्किंग पर होमगार्ड्स तैनात, जाम से जूझ रहा नगर
नगर में पिछले दस दिनों से सभी तिराहे-चौराहे और प्रमुख मार्गाें पर जाम लगा रहा है, लेकिन तिराहे -चौराहों पर पुलिसकर्मी प्रशासन द्वारा तैनात नहीं किए गए, जबकि प्राइवेट पार्किंग के सामने वाहनों को पार्किंग में खड़ा कराने के लिए यातायात पुलिसकर्मियों के साथ होमगार्ड तैनात किए गए हैं। पुलिस प्रशासन की इस प्रणाली के कारण नगरवासी के साथ देशभर से आ रहे श्रद्धालु जाम से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed