सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Elder Brother Turns Brutal: Hacks Younger Sibling to Death Flees with Wife

मथुरा में खौफनाक वारदात: गंडासे से काट दी छोटे भाई की गर्दन, हाथ और कान भी काट दिए; आरोपी पत्नी संग हुआ फरार

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 18 Mar 2026 11:41 AM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा में घरेलू विवाद के चलते बड़े भाई ने गड़ासे से छोटे भाई की हत्या कर दी और पत्नी संग फरार हो गया। मां पर भी हमला किया गया, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Elder Brother Turns Brutal: Hacks Younger Sibling to Death Flees with Wife
मृतक का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के सौंख में बड़े भाई ने 35 वर्षीय छोटे भाई को गड़ासे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी अपनी पत्नी को लेकर फरार हो गया। दोनों भाइयों की पत्नियां सगी बहनें हैं। पिछले डेढ़ वर्ष से घर मे विवाद चल रहा था। मृतक की पत्नी मायके में रह रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले में दोनों पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 
Trending Videos


 

थाना मगोर्रा के गांव अहमल में घरेलू विवाद के चलते सगे भाई को बड़े भाई ने गंडासे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। निरंजन सिंह के बचाव में आई मां लोंगा देवी पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मेघश्याम अपनी पत्नी दुर्गेश के साथ कमरे का ताला लगाकर फरार हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि मंगलवार की देर रात करीब 10 बजे निरंजन सिंह उर्फ नहना मजदूरी का काम करके घर आया था। तभी घर पर निरंजन सिंह खाना खा रहा था। भाभी दुर्गेश ने उसके चहरे पर ट्रॉर्च लगाई और पति से शिकायत करने लगी कि वो उस पर गलत नजर डाल रहा है। इसी बात पर दोनों में विवाद शुरू हो गया। 

ये विवाद इस कदर बढ़ गया कि मेघश्याम कमरे से गड़ासा निकाल लाया और निरंजन पर हमला कर दिया। उसकी गर्दन, कान और हाथ काट दिए। सगे भाई की बेरहमी से हत्या करने के बाद भी वो शांत नहीं हुआ। इस दौरान जब मां लोंगा देवी आईं, तो उन पर भी हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई।


 

इस दौरान आरोपी अपनी पत्नी के साथ कमरे में ताला डालकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मेघश्याम सिंह और उसकी पत्नी दुर्गेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि घटना में पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों गिरफ्तार किए जाएंगे। 




 

मायके में रह रही थी मृतक की पत्नी 
मृतक निरंजन सिंह उर्फ नहना और मेघश्याम सिंह दोनों सगे भाई है। दोनों शादी करीब 8 वर्ष पूर्व राजस्थान के भरतपुर निवासी बहने पूजा और दुर्गेश देवी के साथ हुई थी। पिछले करीब डेढ़ वर्ष से मृतक की पत्नी पूजा देवी को लेकर घर मे विवाद चल रहा था। पूजा देवी अपने पति को छोड़कर मायके में रह रही थी। मृतक निरंजन सिंह शराब का आदी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed