सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Governor Anandiben Patel will also be present.

UP: रक्त से बने अद्भुत चित्र, जिनका अवलोकन करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू; राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी होंगी

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 Mar 2026 10:25 AM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ब्रज दौरे में वात्सल्य ग्राम का रक्त चित्र संग्रहालय खास आकर्षण रहेगा। दौरे के दौरान वह छात्राओं से संवाद करेंगीं और विभिन्न धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण करेंगीं।

 

Governor Anandiben Patel will also be present.
वात्सल्य ग्राम स्थित संग्रहालय को देखते हुए पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग। संवाद
विज्ञापन

विस्तार

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रज में प्रस्तावित तीन दिवसीय दौरे के दौरान वात्सल्य ग्राम में स्थापित रक्त से बने चित्रों के अनूठे संग्रहालय का अवलोकन करेंगीं, जो इस यात्रा का विशेष आकर्षण माना जा रहा है। राष्ट्रपति के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहेंगी। उनके स्वागत के लिए पूरे वात्सल्य ग्राम परिसर को ब्रज की पारंपरिक कला और संस्कृति के अनुरूप सजाया जा रहा है।
Trending Videos


वात्सल्य ग्राम स्थित प्रथम महिला सैनिक स्कूल समविद गुरुकुलम देश का पहले ऐसा स्कूल होगा जहां राष्ट्रपति मुर्मू का विशेष कार्यक्रम होगा। यहां बालिका कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। अनंत शक्ति नारी का अमर उत्सव कार्यक्रम में राष्ट्रपति छात्राओं को संबोधित करेंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति अपने भ्रमण के दौरान साध्वी ऋतंभरा (दीदी मां) से शिष्टाचार भेंट करेंगीं और गोकुलम में यशोदा माताओं एवं बच्चों के साथ संवाद करेंगी। राष्ट्रपति स्व. भानु प्रताप शुक्ल क्रांति कुंज का अवलोकन तथा मां सर्वमंगला मंदिर में दर्शन करेंगी। पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग के अनुसार, 20 मार्च शाम 5 बजे राष्ट्रपति के आगमन को लेकर वात्सल्य ग्राम में उत्साह का माहौल है। बालिका कैडेट्स राष्ट्रपति से मिलने को उत्सुक हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed