{"_id":"6a286a5ca2058d7f9409ccff","slug":"chain-snatching-accused-arrested-in-police-encounter-mathura-news-c-412-1-mt21004-8792-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा चैन स्नेचिंग का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा चैन स्नेचिंग का आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैत पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर महिलाओं से चेन लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई है। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया सोमवार रात सूचना मिली कि थाना जैत में दर्ज मामले में वांछित आरोपी सतलोनी खुर्द वेसवा, थाना इगलास, अलीगढ़ निवासी विशाल कुमार थाना जैत क्षेत्र के गांव अल्लैहपुर से हाईवे की ओर कच्चे रास्ते से जा रहा है। फिर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
थानाध्यक्ष जैत सोनू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस का कहना है कि खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। तलाशी में आरोपी के पास से एक महिला से छीनी गई चेन, तमंचा, दो कारतूस और बिना नंबर प्लेट की एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मथुरा और अलीगढ़ में कई प्राथमिकी दर्ज हैं।