{"_id":"6a2522f05721f5680e0b1724","slug":"chief-justice-of-allahabad-high-court-arun-bhansali-visits-shri-dwarkadhish-temple-in-mathura-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने किए ठाकुर द्वारकाधीश के दर्शन, ये न्यायिक अधिकारी भी रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने किए ठाकुर द्वारकाधीश के दर्शन, ये न्यायिक अधिकारी भी रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने परिवार सहित मथुरा के ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर में उनका भव्य स्वागत किया गया और उन्होंने विजिटर बुक में अपनी अनुभूति दर्ज की।
हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने किए ठाकुर द्वारकाधीश के दर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में आज प्रातः काल 8:25 से 8:40 बजे के बीच इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली, उनकी पत्नी, रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह सिरोही, उनकी पत्नी, जिला जज विकास कुमार, उनकी पत्नी और आगरा के जिला जज मलिक ने ठाकुर द्वारकाधीश महाराज के भव्य दर्शन किए गए और उनका आशीर्वाद लिया गया।
इस अवसर पर मंदिर के गोस्वामी श्री श्री 108 डॉक्टर वागीश कुमार जी महाराज तृतीय पीठाधीश्वर द्वारा मुख्य न्यायाधीश महोदय को प्रभु का आशीर्वाद प्रदान किया गया। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी (एडवोकेट) ने भंसाली को मंदिर के इतिहास व पूजा-सेवा पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इससे पूर्व, मंदिर के आचार्य सहदेव कृष्ण चतुर्वेदी द्वारा सर्वप्रथम स्वस्तिवाचन कर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात वीआईपी (VIP) रूम में उन्हें दुपट्टा, प्रसाद और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। दर्शन करने के पश्चात चीफ जस्टिस ऑफ यूपी ने विजिटर बुक में लिखा दर्शन करने के बाद मुझे आनंद की अनुभूति हुई।