सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chief Minister Yogi Adityanath visit mathura and offered prayers at Sri Krishna Janmabhoomi temple

CM योगी का मथुरा दौरा: मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि में किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 07 Mar 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मथुरा पहुंचे। इस दाैरान उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किए। पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की मांग की। 

Chief Minister Yogi Adityanath visit mathura and offered prayers at Sri Krishna Janmabhoomi temple
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कान्हा की नगरी मथुरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और विधिवत पूजन-अर्चन कर श्रद्धा निवेदित की। ब्रज की पावन धरा से प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
Trending Videos


दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रज भूमि का कण-कण ऊर्जा और भक्ति से भरा है। प्रभु श्रीकृष्ण के चरणों में शीश नवाकर मन को असीम शांति की अनुभूति होती है। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान का आशीर्वाद प्रदेश के प्रत्येक नागरिक पर बना रहे। उत्तर प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

#WATCH | Mathura: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath offers prayers at the Shri Krishna Janmabhoomi Temple pic.twitter.com/DanbAoUdCk

— ANI (@ANI) March 7, 2026 ">http://

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed