सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CM Yogi Adityanath and RSS Chief Mohan Bhagwat Mathura visit

UP: आज मथुरा आएंगे सीएम योगी और संघ प्रमुख, जगद्गुरु मलूकदास की जयंती महोत्सव में करेंगे शिरकत; सुरक्षा कड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 07 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
सार

सीएम योगी करीब घंटा तक रुकेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से आगरा के लिए रवाना हो जाएंगे। वहीं संघ प्रमुख संतों, धर्माचार्यों का आशीर्वाद लेने के बाद सभा को संबोधित करेंगे और शाम पांच बजे महाविद्या कॉलोनी स्थित संघ कार्यालय केशव भवन में स्वयंसेवकों से रूबरू होंगे। 

CM Yogi Adityanath and RSS Chief Mohan Bhagwat Mathura visit
सीएम योगी और संघ प्रमुख मोहन भागवत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

जगद्गुरु संत मलूकदास की 452वीं जयंती महोत्सव में शामिल होने के बाद मंगलवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत और सीएम योगी आदित्यनाथ वृंदावन आएंगे। वे यहां धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होंगे। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी और वाहनों को निर्धारित मार्गों से गुजारा जाएगा।
Trending Videos


सीएम योगी आदित्यनाथ का एक माह के अंदर मथुरा का दूसरा दौरा है। इससे पहले सात मार्च को उन्होंने वृंदावन में ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक ली थी। संघ प्रमुख भी 24 मार्च को रुक्मिणी विहार स्थित जीवनदीप आश्रम के लोकार्पण समारोह में वृंदावन आए थे। अब मंगलवार को संघ प्रमुख सुबह 10 बजे और सीएम योगी तीन बजे वंशीवट स्थित मलूक पीठ पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

यहां जगद्गुरु मलूकदास के समाधिस्थल पर पूजन-अर्चन कर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। सीएम योगी करीब घंटा तक रुकेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से आगरा के लिए रवाना हो जाएंगे। वहीं संघ प्रमुख संतों, धर्माचार्यों का आशीर्वाद लेने के बाद सभा को संबोधित करेंगे और शाम पांच बजे महाविद्या कॉलोनी स्थित संघ कार्यालय केशव भवन में स्वयंसेवकों से रूबरू होंगे। शाम को 5:30 बजे मथुरा जंक्शन से ट्रेन द्वारा नागपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम
वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान पुलिस-प्रशासन सतर्क है। चप्पे-चप्पे की निगरानी के इंतजाम किए गए हैं। शहर के प्रवेश द्वारों से लेकर वीवीआईपी रूट तक कड़ी निगरानी रखी गई है। पीएसी के साथ-साथ जिलेभर का पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed