सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CMS Inspects District Hospital

Mathura News: सीएमएस ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
CMS Inspects District Hospital
निरीक्षण करते सीएमएस डॉ.नीरज अग्रवाल व डिप्टी सीएमएस डॉ.धनगर। 
विज्ञापन
फोटोमथुरा। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज अग्रवाल ने रविवार को वार्डों का निरीक्षण किया। उनके साथ उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धनगर भी मौजूद रहे।
Trending Videos

अधिकारियों ने वार्डों की सफाई और स्वच्छता मानकों की जांच की। भर्ती मरीजों से सीधे संवाद किया। डॉ. अग्रवाल ने मरीजों से पूछा कि उन्हें दवाएं समय पर मिल रही हैं या नहीं। अस्पताल की भोजन व्यवस्था कैसी है। सीएमएस ने स्टाफ को हिदायत देते हुए कहा कि मरीजों की देखभाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दवाइयों की उपलब्धता में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। डॉ. धनगर ने नर्सिंग स्टाफ को मरीजों के प्रति संवेदनशीलता बरतने और रिकॉर्ड दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed