पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cousin murdered over suspicion of illicit relations with wife in mathura

UP: पत्नी से अवैध संबंध का शक, सगाई समारोह में चचेरे भाई को उतारा माैत के घाट; सिर में मारी पांच गोलियां

Sun, 05 Jul 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2026 12:50 AM IST
सार

पवन ने लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग शुरू कर दी। लगभग 10 फीट दूरी से एक के बाद एक गोली गजेंद्र के सिर और कनपटी में जा धंसीं, जिससे वह जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Cousin murdered over suspicion of illicit relations with wife in mathura
गजेंद्र का फाइल फोटो और पकड़ा गया हत्यारोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन रोड स्थित एक फार्महाउस में शनिवार को सगाई समारोह के दौरान युवक ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में लाइसेंसी पिस्टल से चचेरे भाई पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ पांच गोलियां दाग दीं। सारी गोलियां युवक के सिर में धंस गई, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। तभी कुछ रिश्तेदारों ने आरोपी युवक को पकड़ के पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, नौहझील के गांव पारसौली निवासी प्रधान सुभाष चौधरी की भतीजी रिंकी की सगाई शनिवार को गोवर्धन रोड स्थित एक फार्महाउस में आयोजित की गई थी। शाम छह बजे रिश्तेदार और परिवार वाले एक दूसरे को खुशियां बांट रहे थे। सगाई शुरू होने में कुछ ही समय बाकी था। प्रधान के परिवार के ही पवन चौधरी और गजेंद्र चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। दोनों आपस में चचेरे और तहेरे भाई हैं।
विज्ञापन


 

कार्यक्रम के दौरान पवन कुर्सी पर बैठा था और गजेंद्र कुछ सामान लेकर उसके आगे से निकल रहा था। इसी दौरान पवन ने लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग शुरू कर दी। लगभग 10 फीट दूरी से एक के बाद एक गोली गजेंद्र के सिर और कनपटी में जा धंसीं, जिससे वह जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 

गजेंद्र ठेकेदारी का कार्य करते थे। इधर, अन्य रिश्तेदारों ने पवन को मौके पर ही पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। लाइसेंसी पिस्टल भी पुलिस ने बरामद कर ली है। सीओ प्रवीन तिवारी ने बताया प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी पवन चौधरी ने बताया कि उसे गजेंद्र पर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इसी संदेह के चलते उसने गोली चलाई थी। 

हालांकि पुलिस परिजन की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करेगी। फिलहाल सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed