{"_id":"69bd993e1abe07a683083a98","slug":"dispute-erupts-between-two-factions-over-construction-of-wall-stone-pelting-mathura-news-c-412-1-mt21008-6270-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दीवार लगाने पर दो पक्षों में विवाद, जमकर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दीवार लगाने पर दो पक्षों में विवाद, जमकर पथराव
विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। कस्बे के व्यापारी मोहल्ला में बृहस्पतिवार शाम दीवार निर्माण को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव हो गया और लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
पुलिस ने बताया कि एक पक्ष अपने घर के सामने दीवार बना रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने रास्ते में अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए विरोध किया। विरोध के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। दोनों पक्षों के लोग सामने आ गए। गाली-गलौज और मारपीट होने लगी। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया।
घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। पथराव के दौरान आसपास के लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद चौकी प्रभारी रोहित तेवतिया और उपनिरीक्षक संजय कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख दोनों पक्षों के लोग मौके से भाग गए।
विवाद में दो लोग घायल हुए हैं। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील भेजा गया, जहां से एक घायल को जिला अस्पताल मथुरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos