{"_id":"69cb9758950bf8c6ed01faf7","slug":"police-busts-racket-in-mathura-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में देह व्यापार का भंडाफोड़: चोटी वाला ढाबा पर पुलिस की रेड, इस हाल में मिले युवक-युवतियां; नाै पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में देह व्यापार का भंडाफोड़: चोटी वाला ढाबा पर पुलिस की रेड, इस हाल में मिले युवक-युवतियां; नाै पकड़े
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:14 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के मथुरा जिले में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने हाईवे किनारे बने ढाबे पर छापा मारा तो अफरातफरी मच गई। नाै लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
हिरासत में लिए युवक-युवतियां।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ढाबों की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ छाता पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोताना स्थित 'चोटी वाला ढाबा' पर अचानक छापेमारी कर जिस्मफरोशी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई से इलाके के ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया है।
काफी समय से मिल रही शिकायतों और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर सीओ भूषण वर्मा ने एक विशेष टीम का गठन किया। मंगलवार को टीम ने सुनियोजित तरीके से ढाबे पर दबिश दी। पुलिस की अचानक आमद देख ढाबा परिसर में भगदड़ मच गई, लेकिन घेराबंदी कर संदिग्धों को दबोच लिया गया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक स्थिति में कुल नौ आरोपियों को हिरासत में लिया है। इसमें 5 युवतियां व 4 युवक गिरफ्तार किए गए है।
Trending Videos