सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Trolley Loaded with Tractors Left Dangling from Highway Bridge in Mathura

VIDEO: हाईवे के पुल पर लटका ट्रैक्टरों से लदा ट्राॅला, राहगीरों की अटकी सांसें; पुलिस के लिए बना चुनाैती

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 30 Mar 2026 11:35 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के मथुरा जिले में सोमवार को हाईवे पर बड़ा हादसा होने से टल गया। ट्रैक्टरों से लदा ट्राॅला अनियंत्रित होकर हाईवे पर बने पुल पर लटक गया। इससे गुजर रहे राहगीर दहशत में आ गए। 

Trolley Loaded with Tractors Left Dangling from Highway Bridge in Mathura
हाईवे पर लटका ट्राॅला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रैक्टरों से लदा एक ट्राॅला गोकुल रेस्टोरेंट के पास स्थित पुल पर अनियंत्रित होकर लटक गया। पुल के नीचे सर्विस रोड होने के कारण स्थिति बेहद खतरनाक बन गई। हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आगरा की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्राॅला अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग पर चढ़ गया और वहीं फंस गया। ट्राॅला में कई ट्रैक्टर लदे हुए थे, जिससे हादसे की गंभीरता और बढ़ गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को नियंत्रित किया, जिससे कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। ट्राॅला को हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई, लेकिन उसे हटाने की प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्रेन संचालकों का कहना था कि ट्राॅला में लदे ट्रैक्टरों को पहले उतारना जरूरी है, अन्यथा संतुलन बिगड़ने से बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं ट्राॅला मालिक का दावा था कि वाहन को मौजूदा स्थिति में ही हटाया जा सकता है। इस पर क्रेन चालक ने संभावित खतरे को देखते हुए बिना ट्रैक्टर उतारे बिना कार्य करने से साफ इनकार कर दिया। फिलहाल, पुलिस की मौजूदगी में सुरक्षित तरीके से ट्राॅला को हटाने की योजना बनाई जा रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed