{"_id":"69cc268962e05463970be0b1","slug":"highway-travel-to-become-more-expensive-from-april-1st-mathura-news-c-160-1-sagr1034-106319-2026-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"April Rule 2026: आज से हाईवे पर सफर हुआ महंगा, नई टोल टैक्स रेट लिस्ट लगाई गई; जेब पर बढ़ेगा बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
April Rule 2026: आज से हाईवे पर सफर हुआ महंगा, नई टोल टैक्स रेट लिस्ट लगाई गई; जेब पर बढ़ेगा बोझ
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
सार
1 अप्रैल 2026 से टोल टैक्स दरों में करीब 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे सफर महंगा हो गया है। निजी वाहनों के वार्षिक पास और अन्य श्रेणियों के शुल्क में भी वृद्धि से यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
बढ़ गया टोल टैक्स।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
Trending Videos
नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही राजमार्ग पर सफर करने वाले लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से देशभर के टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की दरों में लगभग 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है।
सरकार ने निजी वाहन चालकों के लिए उपलब्ध 3000 रुपये का वार्षिक पास, जिसमें 200 ट्रिप होती हैं उसमें भी 75 रुपये बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों, निजी वाहन चालकों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को अधिक भुगतान करना होगा। सरकार की ओर से हर साल टोल दरों की समीक्षा की जाती है, जिसके तहत शुल्क में वृद्धि की गई है। अधिकारियों के अनुसार, यह बढ़ोतरी सड़क रखरखाव, मरम्मत और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।

कोटवन-करमन टोल प्लाजा पर नई टोल टैक्स रेट लिस्ट
1 अप्रैल 2026 से रेट
1 अप्रैल 2026 से रेट
वाहन की श्रेणी, एकल यात्रा, वापसी यात्रा, मासिक पास
1 कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन 100, 150, 3280
2 हल्के वाणिज्यिक वाहन, हल्के माल वाहन 160, 240, 5300
3 बस या ट्रक (2 एक्सल) 335, 500, 11110
4 भारी निर्माण मशीनरी (एचसीएम) 525, 785, 17420
5 ओवरसाइज वाहन (7 या अधिक एक्सल) 635, 955, 212025