{"_id":"69cca00d1d1b340d7b01983c","slug":"massive-fire-breaks-out-at-disposable-shop-in-mathura-goods-worth-lakhs-destroyed-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: दोना-पत्तल की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान राख; कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: दोना-पत्तल की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान राख; कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 01 Apr 2026 10:03 AM IST
विज्ञापन
सार
मथुरा में सुबह 4 बजे दोना-पत्तल की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। प्रथमदृष्ट्या शॉर्ट सर्किट को कारण माना जा रहा है, जबकि फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दुकान में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के कोतवाली रोड पर सुबह 4 बजे दोना-पत्तल की दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि इस आगजनी की घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान में रखा दोना-पत्तल, रस्सी और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी बड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है।
Trending Videos
बताया जा रहा है कि इस आगजनी की घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान में रखा दोना-पत्तल, रस्सी और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी बड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन