सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two Devotees Suffer Electric Shock Near Banke Bihari Temple

UP: बांकेबिहारी मंदिर के पास श्रद्धालु दंपती को लगा करंट, छटपटा कर गिर पड़े; श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा के बांकेबिहारी मंदिर के पास एक खंभे में करंट फैल गया। ऐसे में ठाकुरजी के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु दंपती करंट की चपेट में आ गए। इससे श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। 

Two Devotees Suffer Electric Shock Near Banke Bihari Temple
बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर मार्ग की गली नंबर तीन के पास लगे विद्युत खंभे में पैनल बॉक्स से अचानक करंट फैल गया। दर्शन करने आए एक दंपती को करंट लग गया। वह छटपटा कर गिर गए। उनके गिरते ही भीड़ में अफरातफरी मच गई। दंपती को पास की एक धर्मशाला में ले जाया गया। मालिश के बाद वे सामान्य स्थिति में आए। सूचना पर पहुंचे विद्युत निगम के अधिकारियों ने सप्लाई को बंद कराकर बॉक्स को ठीक कराया।
Trending Videos


पन्ना धर्मशाला के पास लगे विद्युत खंभे पर पैनल बॉक्स में शार्ट सर्किट से करंट फैल गया। गली में भीड़ थी तभी एक दंपती का हाथ बॉक्स से टकरा गया। अचानक उन्हें करंट लग गया। दुकानदारों ने अधिकारियों को सूचित किया, तब जाकर बिजली आपूर्ति बंद की गई और कुछ देर बार लाइनमैन ठीक करने पहुंचा। एसडीओ संदीप वार्ष्णेय ने बताया कि पैनल बॉक्स में किसी ढकेल ने टक्कर मार दी जिससे शार्ट सर्किट हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed