सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Elderly Man Jumps Yamuna After Scuffle Women Boat

UP: नाव में बैठी महिलाओं ने की हाथापाई, जान बचाने को यमुना में कूदा बुजुर्ग; हैरान कर देने वाला मामला

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
सार

नाव में बैठी महिलाओं ने एक बुजुर्ग से हाथपाई कर दी। जान बचाने के लिए बुजुर्ग ने यमुना में छलांग लगा दी। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच की तो चाैंकाने वाला मामला सामने आया।

Elderly Man Jumps Yamuna After Scuffle Women Boat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के गोकुल कस्बे के रतन चौक के पास यमुना नदी में नाव में बैठे वृद्ध से दो महिलाओं ने हाथापाई शुरू कर दी तो वह जान बचाने को नदी में कूद पड़ा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने जांच की। इसमें पाया गया कि एक ही परिवार के लोगों के बीच मंदिर के स्वामित्व का विवाद चल रहा है। इसी को लेकर महिलाओं ने हाथापाई की। फिलहाल वृद्ध सकुशल है।
Trending Videos


घटना यमुना किनारे स्थित ठकुरानी घाट की बताई जा रही है। घटना के समय घाट पर कुछ लोग मौजूद थे, जिन्होंने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने बताया कि मारपीट करने वाली महिलाएं और पीड़ित वृद्ध एक ही परिवार के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों के बीच मंदिर की सेवा और देखरेख को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों में पहले भी कहासुनी हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 15 मार्च को भी एक प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। अदालत में भी बंटवारे का केस चल रहा है। वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed