सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   District personnel will be required to participate in the census from May 22nd.

Mathura News: जिले के कार्मिकों को 22 मई से जुटना होगा जनगणना में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
District personnel will be required to participate in the census from May 22nd.
विज्ञापन
मथुरा। जनगणना-2027 के लिए जिले के अधिकारियों की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला बुधवार से पांचजन्य प्रेक्षागृह में शुरू हुई। इसमें डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने जनगणना कार्य निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से आए मृगेंद्र बहादुर सिंह, जिला प्रभारी अभिषेक पांडेय ने अधिकारियों को जनगणना की प्रक्रिया, डेटा संग्रहण, डिजिटल प्रणाली और फील्ड कार्य से जुड़ी जानकारी दी गईं।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण में घरों की गणना का कार्य 22 मई से 20 जून तक किया जाएगा। सात मई 2026 से 21 मई के मध्य स्वगणना पोर्टल के माध्यम से आम जनता द्वारा जानकारी दर्ज की जा सकेगी। दूसरे चरण में प्रत्येक परिवार और व्यक्तियों के विवरण एकत्र किए जाएंगे। यह कार्य 9 फरवरी 2027 से 28 फरवरी के बीच होगा। प्रशिक्षण में जनगणना 2027 पूर्णतः डिजिटल प्रणाली पर आधारित होगी। प्रशिक्षकों द्वारा जनगणना कार्य मे प्रयुक्त होने वाले डिजिटल टूल्स और एप की जानकारी दी गई। कार्मिकों को सीएमएमएस पोर्टल पर मकान सूचीकरण ब्लॉक बनाने, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का डेटाबेस तैयार करने के विषय में विस्तार से बताया गया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, जिला गणना अधिकारी डॉ. पंकज वर्मा ने भी कार्मिकों को जानकारी दीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed